फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3277 प्वाइंट के लिए दो लाइनमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। करीब पांच किमी परिधि में तीन लाख से ज्यादा की आबादी को समेटे शहर में मार्ग प्रकाश के लिए 3277 प्वाइंट पर लाइटें लगाई गई हैं। इनकी मरम्मत के लिए पालिका के पास सिर्फ दो लाइनमैन हैं, इनकी मदद के लिए चार हेल्पर रखे गए हैं। कर्मचारियों की कमी के चलते लाइटें ठीक करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहर के 29 वार्डों के प्रमुख मार्गों और गलियों में 3277 प्रकाश बिंदु के माध्यम से उजाले की व्यवस्था की है। यह लगभग दस किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला है। इन प्रकाश बिंदुओं में होने वाली कमियों को ठीक करने की जिम्मेदारी दो लाइनमैनों व चार हेल्फरों के सहारे है। शहर मेें प्रमुख मार्गों व गलियों में लगी रोड़ लाइटों में प्रतिदिन कई दर्जन स्थानों पर न जलने की शिकायत आती है। कर्मचारियों की कमी के कारण ठीक करने में कई दिन लग जाते है।
नगर पालिका परिषद उन्नाव के मार्ग प्रकाश में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए प्राइवेट कर्मियों का सहारा लिया जाता है। वहीं, फाल्टों को ठीक करने के लिए दो हाइड्रोलिक गाड़ी हैं। इन दो गाड़ियों का संचालन एक पालिका और प्राइवेट कर्मचारी कर रहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद की मार्ग प्रकाश व्यवस्था को बनाए रखने में कर्मचारियों की कमी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी विभाग को दी जा चुकी है। - रामराज यादव, प्रभारी मार्ग प्रकाश विभाग, नगर पालिका परिषद, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें