फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर बैठे बदमाश टाटा मैजिक लूट ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बदमाशों ने हरदोई की टाटा मैजिक वैन लूट ली। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते पुलिस को सूचना दे दी और चेकिंग कर रहे आसीवन थानाध्यक्ष ने लूटी गई वैन बरामद कर ली। बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

हरदोई जिले के कोठवा गांव निवासी नेकराम के पास टाटा मैजिक वैन है। शनिवार को चालक अंबरीश को मिले दो युवकों ने मियागंज जाने के लिए वैन बुक कराई। दोनों युवक उसी टाटामैजिक वैन में बैठ गए और मियागंज कसबा से पहले ही सफीपुर तिराहा के पास एक ढाबा के सामने वैन रोकने को कहा। रात करीब 10 बजे सवारी बनकर बैठे बदमाशों और उनके साथियों ने ढाबे पर खाना खाने को कहा। बदमाशों के दो और साथी एक बाइक से पहुंच गए। चालक अंबरीश उनकी बातों में आ गया और साथ बैठकर खाना खाया। खाना खाने के बाद अंबरीश हाथ धो रहा था तभी बदमाश उसकी टाटा मैजिक वैन लेकर भाग निकले। चालक ने पुलिस को सूचना दी। मियागंज तिराहा पर वाहन चेकिंग कर रहे आसीवन थानाध्यक्ष केके यादव और दरोगा रमाकांत त्रिपाठी ने वैन को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस को देख बदमाश वैन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें