फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सड़क कटी, बिजली गिरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आठ घंटे की बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी ही पानी नजर आ रहा है। माखी थाना के सामने सड़क कटने से आवागमन ठप हो गया। बिजली गिरने से बीघापुर के बहुराजमऊ में अतुल सिंह (25) की मौत हो गई। मृतक सुबह 6 बजे अपने खेतों पर गया था। यह बारिश शहरवासियों के लिए मुसीबत लेकर आई लेकिन किसानों के चेहरे खिल उठे। कृषि विभाग के जानकारों का कहना था कि यह पहली ऐसी बारिश रही जिसमें सभी तहसीलों में जमकर पानी बरसा।
विज्ञापन

शुक्रवार भोरपहर 5 बजे तेज बारिश शुरू हुई। दोपहर 1 बजे तक मूसलाधार पानी बरसा। ग्रामीण अंचलों में मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। खेतों में खड़ी फसलों में फिर से जान आ गई। उधर, शुक्रवार को इन्द्रदेव की कृपा बरसने से किसानों ने लाही आदि फसलोें की बुआई का मन बना लिया है। किसानों का कहना है कि एकाध दिन में खेत सूखने के बाद बुआई शुरू कर दी जाएगी। शुक्रवार दोपहर 1 बजे तक जिले में 74 मिलीमीटर (मिमी) बारिश रिकार्ड की गई।
चकलवंशी प्रतिनिधि के अनुसार, रऊकरना से रसूलाबाद जाने वाले मार्ग की सड़क माखी थाने के सामने पूरी कट तरह गई। इससे सड़क पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क में करीब 20 फुट का गड्ढा हो गया है। इससे माखी, बेल्सी, कोरारी, कोटरा, जंगल जहानाबाद, परेंदा व बिरसिंहपुर के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारी वाहन तो पूरी तरह से रोक दिए गए जबकि बाइक व साइकिल सवार थाने के अंदर से निकलने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें