फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में चार ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में घरेलू विवाद के बाद चार लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहली घटना में एबी नगर निवासी अंजू पांडेय ने किसी बात को लेकर शनिवार सुबह बेटे को डांट दिया। बच्चे को रोता देख अमित ने पत्नी को फटकारा। इस पर अंजू ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया। दूसरी घटना में सदर कोतवाली क्षेत्र के अवस्थीखेड़ा गांव में परिवार में विवाद से दुखी वृद्धा रमाकांती (60) ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तीसरी घटना में अचलगंज थानाक्षेत्र के टिकरा पदमरा गांव निवासी रजनीश (25) ने भाई से हुए विवाद के बाद शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया।
चौथी घटना में सदर कोतवाली क्षेत्र के भतावां गांव निवासी धीरू (40) ने पारिवारिक विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें