फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज/उन्नाव। संदिग्ध हालात में युवक का शव फांसी पर लटका मिलने के मामले ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। पुलिस द्वारा मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट को नजर अंदाज किए जाने से नाराज ग्रामीण सड़क पर आ गए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच तीखी नोकझोक भी हुई। बाद में सीओ और तहसीलदार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद भीड़ ने जाम खोला।
विज्ञापन

अचलगंज थानाक्षेत्र के आटा गांव निवासी रामकिशोर के बेटे संगीत (18) का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास पेड़ में लटका मिला था। पुलिस ने तफ्तीश की तो मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लक्ष्मण खेड़ा गांव के तीन युवकों के नाम लिखे थे और उनके द्वारा मारपीट कर परेशान करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी लिखी है। पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। सुसाइड नोट को पुलिस द्वारा नजरअंदाज किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार सुबह गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। आवागमन बाधित होने से लखनऊ-कानपुर हाईवे को रायबरेली मार्ग से जोड़ने वाले आजाद मार्ग पर भीषण जाम लग गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज हामिद अली सिद्दीकी दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर लोग नहीं माने।
इस दौरान चौकी इंचार्ज और भीड़ के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बवाल बढ़ते देख चौकी इंचार्ज ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। बीघापुर सीओ गोपीनाथ सोनी और तहसीलदार मंसूर अहमद मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को रिपोर्ट दर्ज करने और तफ्तीश के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क से हटाया और अंतिम संस्कार के लिए ले गए। जाम प्रदर्शन के चलते करीब चार घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें