फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगरानी में हाेंगी चुनावी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लोकसभा चुनाव में लगने वाली रोडवेज बसें निगरानी में रहेंगी। इन बसों में जीपीएस सिस्टम चिप लगाई जाएगी जिसके बाद बसों की पल-पल की लोकेशन मिलेगी। पहले चरण में चिप उन बसों में लगाई जाएगी जो 10 अप्रैल को होने वाले पहले चुनाव में लगाई गई हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों की तरह ही रोडवेज बसों के यात्रियों की भी लोकेशन मिल सकेगी। इसके लिए परिवहन निगम की बसों में चिप लगाने काम शुरू होने जा रहा है। सबसे पहले क्षेत्रीय रोडवेज कार्यालय में लोकेशन जानने के लिए एक कक्ष तैयार हो रहा है। इसके बाद बसों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगाया जाएगा। प्रथम चरण में उन 33 बसों को चिप लगाने के लिए चयनित किया गया है जो 10 अप्रैल को गाजियाबाद व बुलंदशहर में होने वाले चुनाव में जाएंगी। जीपीएस चिप लग जाने के बाद बसों की हर पल की लोकेशन आसानी से ट्रेस हो जाएगी। जिले की 71 बसों में जीपीएस सिस्टम लगाने की योजना है। इनमें वह 33 बसें भी शामिल हैं जिन्हें लोकसभा चुनाव के पहले चरण में लगाया गया है।
एआरएम रोडवेज उन्नाव आरबी विश्वकर्मा ने बताया कि चिप लगाने के लिए जल्द ही कंपनी के अधिकारी आने वाले हैं। 10 अप्रैल को बुलंदशहर और गाजियाबाद में होने वाले चुनाव में जो बसें जाएंगी उनमें पहले चिप लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें