फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा आवासों में दलाली से बाज आएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। इंदिरा आवासों में दलाली बंद होनी चाहिए। आप सरकारी कर्मचारी हो इसलिए आम जनता से कर्मचारी की तरह ही बर्ताव करें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं के अधिक से अधिक समूह बनाकर उनके खाते खुलवाएं। समूह को प्रशिक्षण दिला कर स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़वाने में मदद करें।
विज्ञापन

यह कहना है डीएम विजय किरन आनंद का। वह बुधवार को निराला प्रेक्षागृह में आयोजित इंदिरा आवास योजना व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की कार्यशाला में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों व रोजगार सेवकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर उनके आर्थिक उत्थान में मदद करें। मनरेगा का पैसा अब ग्राम पंचायतों में नहीं भेजा जाएगा बल्कि जॉबकार्ड धारक मजदूरों के खाते में े पैसा इलेक्ट्रॉनिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम के
जरिए भेजा जाएगा। कहा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कंपोस्ट, वर्मी कंपोस्ट यूनिट, चारागाह विकास, खेल मैदान, बाउंड्री, स्कूल समतलीकरण, बकरी पालन, महिलाओं की रोशनी के लिए निर्धारित लक्ष्य फरवरी तक हर हाल में हासिल कर लिए जाएं। बताया अभी तक आठ हजार इंदिरा आवासों के लिए धन की पहली किस्त भेजी गई है। जनवरी में लिंटर तक काम करवाकर दूसरी किस्त की मांग करें। यदि इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिली तो एफआईआर करवाकर जेल भेजा जाएगा। कार्यशाला में डीसी मनरेगा अनिल कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए पीके सिंह, लीड बैंक मैनेजर एसआर यादव, सहायक श्रमायुक्त शमीम अख्तर, वीडीओ सूबेदार यादव, केआर राजपूत, वीके यादव सहित अन्य बीडीओ, वीडीओ, रोजगार सेवक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें