फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बनेंगे तीन नए रोगी आश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में तीन नए रोगी आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने हसनगंज, मियागंज और पुरवा सीएचसी में 66 लाख की लागत से रोेगी आश्रय स्थलों के निर्माण की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की ओर से जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रोगी आश्रय स्थलों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। एनआरएचएम ने इसके लिए प्रति रोगी आश्रय स्थल के लिए 22.28 लाख का बजट जारी कर दिया है। जिले के पुरवा, हसनगंज और मियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रोगी आश्रय स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. डीपी मिश्रा ने बताया जिले के तीन सीएचसी पर रोगी आश्रय स्थलों के निर्माण की मंजूरी मिल गई है लेकिन अभी तक निर्माण एजेंसी का चयन नहीं हो पाया है। निर्माण एजेेंसी का चयन होते ही रोगी आश्रय स्थल का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें