उन्नाव। कासिम नगर में 33 केवीए लाइन का तार टूटने से घंटों सिटी पावर हाउस क्षेत्र की बिजली गुल रही। मामले की जानकारी होने पर विद्युत कर्मचारियों ने तार दुरुस्त करने का काम शुरू किया। चार घंटे बाद आपूर्ति चालू हुई तो तुरन्त रोस्टिंग हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
मंगलवार दोपहर 12 बजे के करीब कासिम नगर में 33 केवीए लाइन का तार टूट गया। इससे सिटी पावर हाउस से जुड़े मोतीनगर, बाबूगंज, आईबीपी चौराहा, छोटा चौराहा समेत अन्य मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। पता चलते ही विभाग ने तुरंत कर्मचारियों को तार जोड़ने के लिए भेजा। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद तार जुड़ पाया। घंटों बाद बिजली सप्लाई चालू होते ही रोस्टिंग हो गई। इससे घंटों बिजली ना आने से लोग परेशान हो गए।