फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्या ज्ञान परीक्षा 10 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की विद्या ज्ञान परीक्षा 10 फरवरी को आयोजित होगी। परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय में लगातार दो कक्षाओं में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्रा को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्या ज्ञान परीक्षा प्रतिवर्ष शिवनादर फाउंडेशन व उप्र. सरकार संयुक्त रूप से कराती है। इस परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय में लगातार दो कक्षाओं में सर्वोच्च अंक पाने वाले एक छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाता है। परीक्षा में जो भी छात्र पास हो जाता है उसे सिकंदरा व सीतापुर में संचालित आवासीय विद्यालयों में उच्च शिक्षा मुफ्त में दी जाती है। परीक्षा का उद्देश्य गरीब व पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राआें को आगे बढ़ाना है। इसमें वही छात्र-छात्रा शामिल होतें हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये हो। इस बार भी परीक्षा दो पलियों में होगी। परीक्षा के लिए दो सेंटर निर्धारित किए गए हैं। पहला सेंटर सरस्वती विद्या मंदिर पूरन नगर तथा दूसरा सेंटर सरस्वती विद्या मंदिर कॉलेज रोड बनाया गया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10.30 से 12.30 तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से 4.30 तक होगी। परीक्षा प्रभारी अनुपम दीक्षित ने बताया कि सभी बीआरसी केंद्र पर फार्म भेज दिए गए हैं। फार्म भरकर आने के बाद ही छात्र-छात्राओं की संख्या पता चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें