उन्नाव। उप्र सहकारी बैंक के अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री फतेहबहादुर सिंह ने कहा टीचरों की ऋण सीमा 10 लाख रुपये की जाएगा। जिले से बाहर रहने वाले टीचरों को भी ऋण दिया जाएगा।
श्री सिंह, रविवार को बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी सहकारी समिति के वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे थे। समिति के सोसाइटी कार्यालय पर आयोजन के दौरान उन्होंने सोसाइटी कार्यालय के नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया। इससे पहले समिति के सचिव राममनोहर यादव ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया समिति के 1078 सदस्य हैं। उन्होंने पिछले वर्ष की प्रगति की जानकारी भी दी। रामलखन सिंह ने समिति के गठन की जानकारी दी। रजनीश कटियार ने ऋण लेने पर कर्मचारी की उतनी ही धनराशि का दुर्घटना बीमा का प्रस्ताव रखा। समिति के उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि जनपद के बाहर निवास करने वाले टीचरों को भी ऋण दिया जाए। दर्ज प्राप्त राज्य मंत्री का स्वागत प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने किया। यहां कृष्णपाल यादव, राघवेंद्र सिंह, अनुपम मिश्र, अजय कटियार और बृजकिशोर द्विवेदी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो