उन्नाव। छात्रसंघ चुनाव की बहाली को लेकर कानपुर के छात्र नेताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा कानपुर से होते हुए लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के आवास पहुंचेगी। मंगलवार को छात्र संघ बहाली के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा।
डीएवी कॉलेज कानपुर के पूर्व महामंत्री अमित दीक्षित ने बताया कि चुनाव के समय मुख्यमंत्री ने छात्रसंघों की बहाली के लिए भी कहा था। इस संबंध में अभी तक कोई निर्णय लिया गया है। इस पर कानपुर के छात्र नेता साइकिल से लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास जा रहे हैं। मंगलवार को चुनाव बहाली को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। साइकिल यात्रा में विपिन शुक्ला, सौरभ सिंह, सचिन त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा, अविनाश मिश्रा, अंशुल व अवधेश छात्र नेता शामिल थे।