फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारा पुलिस से दूर, दहशत में परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। असोहा में सर्राफ की हत्या के एक सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई। सोमवार को मृतक के परिजनों ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने असोहा थानाध्यक्ष को चेतावनी देते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन

बीती 8 जुलाई को असोहा थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी ज्वैलर्स बबलू रावत (26) पुत्र देशराज रावत की दुकान से घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक में पीछे बैठे उसके चाचा विनोद पुत्र भगवानदीन को भी हमलावरों ने दौड़ाया मगर वह भाग निकलने में सफल रहा। बबलू को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर डाक्टरों ने नब्ज टटोली तो उसके जीवित होने की जानकारी दी। इसके बाद उसे ट्रामासेंटर लखनऊ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया मगर अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। पिता के मुताबिक पुलिस जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। सोमवार को मृतक के पिता देशराज, पत्नी पारुल, बहन लक्ष्मी और भाई कमल ने एसपी सोनिया सिंह को शिकायती पत्र देकर आपबीती बताई। मृतक के परिजनों ने जान का खतरा बताते हुए हत्यारोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद एसपी ने वायरलेस पर असोहा थानाध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी से बात की और आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें