फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई के दौरान मटके में मिले सैकड़ों साल पुराने शस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बारासगवर (उन्नाव)। मिट्टी की खुदाई के दौरान एक मटके में मिली सैकड़ों साल पुरानी बंदूक और तलवार देखने के लिए भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरामद शस्त्र कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

बारासगवर थाना क्षेत्र के पिपरासर से गढ़ेवा के बीच कच्चा संपर्क मार्ग का निर्माण चल रहा है। शनिवार दोपहर मिट्टी की खुदाई के दौरान मिट्टी में दबा एक मिट्टी का घड़ा बरामद हुआ तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर ग्राम प्रधान सुरेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे। इसके बाद घड़े का मुंह खोला गया। मटके में सैकड़ों साल पुरानी बंदूक और उसमें प्रयोग किए जाने वाले छर्रे मिले। पुलिस के मुताबिक इस बंदूक में कारतूस के बजाए बारूद भरा जाता था। हालांकि बंदूक में लगने वाला लकड़ी का हिस्सा सड़ गया है। बंदूक के साथ उसमें बारूद भरने के लिए प्रयोग किया जाने वाला सरिया नुमा उपकरण और एक तलवारी भी मिली है। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मटके में मिले शस्त्र कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें