फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागों को देना है बिजली का तीन करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सरकारी विभागों पर विद्युत विभाग की करोड़ों की बकाएदारी है। इनमें शिक्षा विभाग पहले, स्वास्थ्य दूसरे और पुलिस तीसरे स्थान पर है। सबसे कम पैसा उद्यान विभाग पर बाकी है। मार्च आते ही विभाग को इन सरकारी बकाएदारों की याद आई है। इनसे वसूली के लिए बिलों के साथ नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। अफसरों का कहना है कि मार्च में बकाया जमा न होने पर इन विभागों की बिजली काट दी जाएगी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष अप्रैल से सरकारी विभागों ने बकाया जमा नहीं किया। इसके चलते लाखों रुपए के बिजली बिल की बकाएदारी हो गई। विभाग ने जब सरकारी कार्यालयों पर बकाए की सूची तैयार करवाई तो करोड़ों रुपए की लंबित धनराशि की जानकारी हुई। जिले के सरकारी कार्यालयों से बिजली के 3 करोड़ 26 लाख की वसूली करनी है। बकाएदारों में पहला नंबर शिक्षा विभाग का है। इस पर 86 लाख का बकाया है। 73 लाख की धनराशि के साथ स्वास्थ्य विभाग दूसरे पायदान पर है। पिछले साल नंबर वन पर रहने वाला पुलिस विभाग इस बार 53 लाख के बकाए के साथ तीसरे नंबर पर है। 35 हजार के साथ उद्यान विभाग बकाएदारों की सूची में सबसे नीचे है। जिले में शायद ही कोई ऐसा विभाग है जिस पर बिजली का लाखों का बकाया न हो। ऐसे कार्यालयों पर अब बिजली विभाग शिकंजा कस रहा है। विभागों को जनवरी तक के बकाया बिल के साथ नोटिस भी जारी कर दी गई हैं। नोटिसों में मार्च के अंतिम सप्ताह तक बकाया जमा करने को कहा गया है।
बताया जाता है कि यदि निर्धारित समयसीमा में बकाया जमा न हुआ तो विभाग इनकी बिजली काट देगा। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता राम बुझारत ने बताया कि सरकारी विभागों से बकाया वसूली की कवायद शुरू कर दी गई है। मार्च के आखिर तक इनसे बकाए की वसूली कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विभागों पर बकाया
विभाग बकाया (रुपए लाख में) विभाग बकाया (रुपए लाख में)
शिक्षा 86.08 स्वास्थ्य 73.22
पुलिस 53.92 अन्य सरकारी 35.94
प्रशासनिक 25.31 जेल 21.23
न्याय 14.5 राजस्व 2.88
कृषि 2.25 क्रीड़ा विभाग 2.18
समाज कल्याण 1.77 सिंचाई 1.39
वन विभाग 1.26 आवास विकास 1.23
परिवहन विभाग 0.94 लोक निर्माण 0.73
उद्योग/बिक्रीकर 0.53 केन विभाग 0.52
उद्यान विभाग 0.35 - -
कुल- 326.23 लाख रुपए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें