फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में नई ताकत पासी समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले की राजनीति में पासी समाज एक नई ताकत बनकर उभरा है। पिछले दो वर्षों में हुए चुनावों में समाज के दो नेता एमएलए, तीन ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 11 जिला पंचायत सदस्य चुने जा चुके हैं। ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यो की संख्या भी पैंतीस फीसदी से अधिक है।
विज्ञापन

एक संसदीय और छह विधानसभा क्षेत्रों वाले उन्नाव में करीब 19 लाख वोटर हैं। इसके अलावा त्रिस्तरीय पंचायत में यही वोटर 46 जिला पंचायत सदस्य, 1150 बीडीसी सदस्य और 954 ग्राम प्रधान चुनते हैं। शुरुआत में जनपद की राजनीति अगड़ों और पिछड़ों के बीच होती थी। बामसेफ और बसपा के गठन के बाद चमार बिरादरी एक मजबूत वोट बैंक जरूर बनी लेकिन राजनीति में अपना अहम स्थान नहीं बना सकी।
इसके विपरीत पिछले दस वर्षों में पासी बिरादरी ने अपने तीन लाख से अधिक वोटों की ताकत से न केवल राजनीतिक दलों के समीकरण बिगाड़े बल्कि अपनों को मजबूती के साथ राजनीति में स्थापित कर दिया। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में पासी समाज के सुधीर रावत और राधेश्याम रावत विधानसभा पहुंचे। इसके तीन साल बाद हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी 46 में 11 डीसीसी (सदस्य जिला पंचायत) सीटों पर पासी समाज के लोगों ने कब्जा कर लिया। दिसंबर 2010 में सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक में राजेश रावत प्रमुख बने। चार जनवरी को हुए ब्लाक प्रमुख उपचुनाव में असोहा और हिलौली में क्रमश: राजकुमार रावत व सोनिया रावत निर्वाचित घोषित हुईं।
विज्ञापन

इनसेट
लोस चुनाव में भी निर्णायक होगा
उन्नाव। जिले के करीब उन्नीस लाख वोटरों में पासी समाज के मतदाताओं की संख्या लगभग तीन लाख पंद्रह हजार है। यहवोट ज्यादातर बसपा के खिलाफ जाता है। कुछ वर्ष पहले यह वोट भाजपा के साथ जाता था। क्षेत्रीय दलों का ध्रुवीकरण होने के बाद पासी वोट अब सपा का साथ देने लगा है। बीते विधानसभा चुनाव में मोहान को छोड़कर पांच सीटों पर इसका थोक वोट सपा के खाते में गया था। लोकसभा चुनाव में भी पासी वोट निर्णायक साबित होगा।
विज्ञापन


किस क्षेत्र में कितना है पासी वोट
मोहान विस क्षेत्र 85000
सफीपुर क्षेत्र 65000
पुरवा विस क्षेत्र 60000
बांगरमऊ विस क्षेत्र 35000
उन्नाव विस क्षेत्र 36000
भगवंतनगर विस क्षेत्र 34000
नोट : आंकड़े राजनीतिक दलों के अनुमान पर आधारित हैं।

पासी समाज के जनप्रतिनिधि
सुधीर रावत विधायक सफीपुर
राधेलाल रावत विधायक मोहान
ज्योति रावत अध्यक्ष जिला पंचायत
मालती रावत सदस्य जिला पंचायत
सुनीता पासी ,,
गीता पासी ,,
विजयलक्ष्मी रावत ,,
अनीता देवी रावत ,,
सुरेंद्र रावत ,,
राम संजीवन रावत ,,
महेन्द्र प्रताप रावत ,,
भगवती प्रसाद रावत ,,
ओम प्रकाश रावत ,,
राजेश रावत ब्लाक प्रमुख सिकंदरपुर सरोसी
सोनिया रावत ब्लाक प्रमुख हिलौली
राजकुमार रावत ब्लाक प्रमुख असोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें