उन्नाव। गांव के दबंग ने वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर लिया। वनकर्मी ने रोकने का प्रयास किया तो गालियां देते हुए पीटने का प्रयास किया। वन रक्षक ने पुरवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव में वन विभाग की कई हेक्टेयर जमीन पड़ी है। इस सरकारी जमीन के काफी हिस्से पर तौरा गांव के जय प्रकाश तिवारी ने कब्जा कर लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग उन्नाव रेंज में तैनात वन संरक्षक राजेंद्र लाल ने कब्जा छोड़ने का प्रयास किया तो वह गाली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गया। वन संरक्षक ने पुरवा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।