बांगरमऊ। नगर पालिका भवन सभागार में चेयरमैन इजहार खां गुड्डू की अध्यक्षता में पालिका बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 30 करोड़ 70 लाख 10 हजार रुपये का बजट सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया।
बैठक में विकास कार्य, प्रकाश व्यवस्था तथा सफ ाई व्यवस्था के लिए आगामी वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए सभासदों के मध्य विस्तृत चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने आगामी वित्तीय वर्ष के दौरान अनुमानित आय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसके सापेक्ष बोर्ड ने 30 करोड़ 70 लाख 10 हजार रुपये विभिन्न मदों पर खर्च किए जाने की सर्वसम्मति से अनुमति प्रदान कर दी।
सभी सभासदों ने हर्ष ध्वनि से बजट को विकासोन्मुख बताया और सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान कर दिया। बैठक में आनंद सिंह अर्कवंशी, उमाशंकर यादव, अनिल कुमार, इसरार खान, शबाना, किरण, पूनम, सबीना, प्रियंका गौतम, आफ ाक अली व अमर सिंह आदि सभासदों के अलावा वरिष्ठ लिपिक शिवलाल, लिपिक रविंद्र कुमार व राजकुमार मौजूद रहे।
-प्रकाश के साथ सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च होगी धनराशि