फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंटर के मलबे में दबा किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छत गिरने से मलबे में दबा किशोर, मौत
विज्ञापन

- रस्सी डाल झूला झूल रहा था किशोर
अमर उजाला ब्यूरो
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के मेथीटीकुर के मजरा मेहरबानखेड़ा में रविवार दोपहर समाधि स्थल की छत किशोर पर गिर पड़ी। हादसे में वह घायल हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
मेथीटीकुर के मजरा मेहरबानखेड़ा निवासी रतिभान का 13 वर्षीय बेटा सुजान रविवार दोपहर साथियों के साथ गांव के बाहर बनी एक समाधिस्थल के निकट खेल रहा था। इस दौरान वह जर्जर छत पर रस्सी डाल झूला झूलने लगा। तभी वह उसी पर आ गिरा और वह मलबे में दब गया। सुजान के दोस्तों ने उसे मलबे से बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। पिता रतिभान ने बताया कि सुजान उनका एकलौता बेटा था। सुजान से छोटी एक लड़की है। सुजान गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने बताया संदिग्ध, परिवार ने बताया निर्दोष
- पुलिस ने तीन युवकों को अवैध असलहा व नशीली गोलियां के साथ किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पाटन। बिहार थानाक्षेत्र की चौकी भगवंतनगर इंचार्ज हरिमोहन सिंह ने रात में गश्त के दौरान तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से अवैध असलहा व नशीली गोलियां बरामद हुईं। संदिग्धों ने अपना नाम राज पूत्र विनोद निवासी सधनखेड़ा, राहुल थारू पुत्र कनवारा निवासी गोबरहा थाना बिहार व विकास थारू पुत्र बाबूलाल निवासी गोबरहा बताया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। वहीं पकड़े गए संदिग्धों के परिवारीजनों का कहना है कि तीनों युवक पूरी तरह से निर्दोष हैं। यह सभी तौधकपुर में बर्तन धोने गए थे। पुलिस ने गुड वर्क के चक्कर में अपने पास से असलहे व गोली लगाकर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें