फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 50 किलो छेना की मिठाई नष्ट कराई, सैंपल लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच के दौरान प्रथमदृष्टया खराब नजर आई 15 हजार कीमत की 50 किलो छेना मिठाई नष्ट करा दी। साथ ही सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, अनिल कुमार कटियार, संजय कुमार सिंह, आशीष कुमार वर्मा, पल्लवी शर्मा, आकांक्षा जायसवाल, रुची बाजपेयी एवं उपासना साह ने सफीपुर, बांगरमऊ आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। बेहटा भवानी में श्रीलाला मिष्ठान भंडार ने मिलावट का संदेह होने पर एक छेना मिठाई का नमूना लिया। 50 किलो छेना मिठाई नष्ट कराई। आजाद मार्ग बदरका में निरीक्षण के दौरान नमकीन का नमूना लिया और सौ किलो नमकीन सीज की। रसूलाबाद रोड सफीपुर की एक मिठाई की दुकान से मिल्क केक और संडीला रोड बांगरमऊ की दुकान से बर्फी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें