फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों को हटाने में पस्त हुआ टोल का हाइड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भिड़े डंपर और ट्रक को हटवाने में रेस्क्यू टीम के पसीने छूट गए। इसके कारण बुधवार सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के कटीबगिया में सोमवार रात गिट्टी लदे डंपर और ट्रक भिड़ गए थे। मंगलवार को हाईवे पर सात घंटे तक यातायात रेंगा था। रात में हाईवे की रेस्क्यू टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की कवायद शुरू की लेकिन गिट्टी लोड होने से समस्या आई। बुधवार सुबह तक क्षतिग्रस्त वाहन न हटने से फिर जाम लग गया।
सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात रेंगता रहा। हाईवे रेस्क्यू टीम इंचार्ज रवि राय ने बताया कि उनके पास जो हाइड्रा है, वह अधिकतम 25 टन तक वजन उठा सकता है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में लगभग 55 से 60 टन की लोडिंग थी। इसके कारण उनकी गिट्टी खाली कराने के बाद हटवाया गया। एसओ सोहरामऊ अमित सिंह ने बताया कि बुधवार को भी हाईवे पर वाहनों की कतारें रहीं। पुलिस टीम ने वाहन सवारों से गलत लेन में न आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें