बिछिया (उन्नाव)। दही थाना के मैता गांव से मिनी बस में सवार होकर विंध्यवासिनी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सोमवार रात प्रयागराज जिले के हथिगंवा फूलमती गांव के पास सड़क किनारे खंती में पटल गई। हादसे एक छात्र, छात्रा सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं।
दही क्षेत्र के गांव मैता के लोग सोमवार शाम करीब छह बजे मिर्जापुर जिले के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के लिए निकले थे। इसके लिए सभी ने एक मिनी बस बुक की थी। बस में पुरुष, महिलाओं बच्चों सहित 48 लोग सवार थे।
सोमवार देर रात बस लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर प्रयागराज जिले के हथिगवां फूलमती गांव के पास पहुंची थी तभी ट्रक की टक्कर लगने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। स्थानीय पुलिस ने सभी को कुंडा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में मैता गांव निवासी अवधेश का बेटा अनुराग उर्फ वासू (20), कृष्ण कुमार (45) और इसी गांव निवासी रामनारायण की बेटी संध्या (12) की मौत हो गई। प्रियांशु, विमलेश, सचिन, संदीप, मथुरा, हीरालाल, अनिल उनकी पत्नी व बेटा, महादेव राकेश, कटियान गांव रामबिलास व उनकी बेटी पूजा, आनंद, सुरेंद्र और उनकी पत्नी घायल हैं।
थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया की घटना की सूचना पर गांव गया था। लेकिन अभी शव नहीं आए हैं। देर रात तक आने की संभावना है।
मृतकों में दो छात्र और किसान शामिल
हादसे का शिकार हुआ छात्र अनुराग उर्फ वासू कक्षा 12 का छात्र था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता अवधेश खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
मृतक कृष्णकुमार खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। साथ दर्शन करने गई पत्नी कलावती भी घायल हुईं। लेकिन आंखों के सामने पति की मौत देख वह सदमे में हैं। मृतक के बच्चों में जगजीवन, साहिल, बेटी रीना, भोली बेहाल हैं।
मृतक संध्या देवी की कक्षा आठ की छात्रा थी। उसकी मौत से पिता रामनारायण, मां बिटोला, भाई विशाल और बहन कल्पना बेहाल हैं। पिता कानपुर में मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।
-
हादसे में प्रयागराज रेफर घायलों के नाम
पूजा 21 निवासी मैता सराय कटियान दही थाना धाता, उन्नाव
प्रियांशु 18 निवासी टीकर दही मैता थाना धाता , उन्नाव
अमित कुमार 14 पुत्र अनिल कुमार निवासी मैता, थाना धाता उन्नाव
अनिल कुमार 38 निवासी मैता थाना धाता, उन्नाव
सूरज 15 पुत्र महादेव निवासी मैता
सचिन 18 निवासी मैता
प्रमोद 27 निवासी मैता
रिया मिष्ठा 12 पुत्री प्रमोद निवासी मैता माफी
प्रमोद 40 निवासी मैता
आयुष 4 पुत्र राजेश कुमार निवासी मैता पाली
-
हादसे में घायलों के नाम
पिंकी 35 पाली बीघापुर उन्नाव
सोहनलाल 60 निवासी मैता
शिवम 9 पुत्र सीताराम निवासी मैता
रामनरेश 76 निवासी सराय गदियान दही
माधुरी 42 निवासी दही
गौरी 5 पुत्री सुधीर सोनी निवासी अजगैन उन्नाव