उन्नाव। जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। इससे मंगलवार को अल्ट्रासाउंड बंद रहे। इससे मरीजों को अगले दिन बुलाया गया है।
जिला अस्पताल में पेट दर्द के रोजाना औसतन 350 मरीज पहुंचते हैं। इन्हें डॉक्टर अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देते हैं। अल्ट्रासाउंड कक्ष में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ.ललित कुमार मार्ग दुर्घटना में सोमवार शाम उनके पैर में चोट लगई। इससे मंगलवार को वह अवकाश पर रहें। कक्ष पहुंचे मरीजों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो सके। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें अगले दिन आने की बात कही। इससे 47 मरीजाें को मायूस होकर लौटना पड़ा। सीएमएस डॉ.आरए मिर्जा ने बताया कि पैर में चोट है। उम्मीद है कि बुधवार को वह कक्ष में पहुंच जाएंगे। (संवाद)
मोतियाबिंद पीड़ित 20 मरीजों का हुआ आपरेशन
चमियानी। राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पुरवा सीएचसी में मोतियाबिंद से पीड़ित 20 मरीजों की आंखों का आपरेशन किया गया। नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल बिहारी ने बताया कि मरीजों को आपरेशन के आद दवा और परामर्श दी गई है। इस दौरान नेत्र परीक्षण अधिकारी अनिल कुमार भी मौजूद रहे। (संवाद)