नवाबगंज सीएचसी में कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद टीकाकरण कार्ड दिखाते पंचायती राज विभाग के कर्मचा
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला महिला अस्पताल सहित 17 केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड टीके की दूसरी डोज लगाई गई। 3071 लक्ष्य के सापेक्ष 3351 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा।
गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। टीकाकरण में मियागंज सीएचसी में 168, फतेहपुर चौरासी पीएचसी में 177, नवाबगंज में 162, सुमेरपुर में 159, औरास में 110, जिला महिला अस्पताल में 311, अचलगंज में 150, पुरवा में 129, पोलिस लाइन में 783, सफीपुर में 256, बीघापुर में 142, गंजमुरादाबाद में 84, हिलौली में 82, हसनगंज में 215, असोहा में 122, बिछिया में 103 व बांगरमऊ में 198 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। कोविड टीकाकरण प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि लक्ष्य से अधिक टीकाकरण हुआ है। कोविड वैक्सीन लगाने का 3071 लोगों का लक्ष्य था लेकिन 3351 स्वास्थ्य कर्मियों को पुलिस लाइन में टीका लगाया गया है।