फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की किल्लत से अन्नदाता को मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रबी सीजन में जिले के किसानों को खाद की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। शुक्रवार को इफ्को ने 2300 मीट्रिक टन डीएपी की एक रैक भेजी है। कुछ ही दिनों में केंद्रों पर डीएपी के पहुंचाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन



वर्तमान समय में रबी फसल की सीजन शुरू हो चुका है। जिन किसानों ने आलू की बुआई कर दी है उन्हें फसल में डालने के लिए डीएपी की जरूरत थी। केंद्रों पर खाद न होने से किसान मायूस थे। इस पर इफ्को के स्थानीय अफसरों ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर डीएपी की एक रैक भेजने का अनुरोध किया था। शुक्रवार को डीएपी की 2300 मीट्रिक टन की नई रैक का आवंटन कर दिया गया। सहायक निबंधक अशोक सिंह ने बताया कि सोनिक रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को डीएपी की नई रैक उतारी गई है।

यहां से ट्रकों के माध्यम से खाद केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। तीन से चार दिन में केंद्रों पर बोरियां पहुंच जाएंगी। इसके बाद किसानों को देने का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले उन समितियों को डीएपी दी जाएगी जिनकी चेक पहले से जमा है। सहायक निबंधक के मुताबिक, 15 दिन बाद एक और रैक आएगी। एक रैक की कृभको से भी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- जिले में 2300 एमटी डीएपी की रैक आई
-15 दिन बाद एक और रैक आने का दावा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें