फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग में दस लाख कैश मिले

Sun, 08 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
vehicle checking - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के हरदोई पुल पर एसपी नेहा पांडेय के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों के सीसों पर चढ़ी ब्लैक फिल्म उतरवाई गई। इतना ही पार्टी के लगे झंडे उतरवाए। चेकिंग के दौरा एक गैस एजेंसी का 72,380 रुपये मिला। कागज न दिखा पाने पर उसे कोतवाली भेज दिया गया। चेकिंग के दौरान नीली बत्ती लगी एक गाड़ी को रोका गया। पुलिस ने पहले तो आम लोगों की तरह ही व्यवहार किया लेकिन जैसे ही सीजेएम के बैठे होने की जानकारी मिली एसपी नेहा पांडेय व सीओ हृदेश कठेरिया मौके पर पहुंच गए और उनकी गाड़ी को आगे बढ़वाया।  
शनिवार रात बाईपास तिराहे पर कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र राठी वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कार्पियों को रोका। कार में 3 लाख 1 हजार 950 रुपये मिले। स्कार्पियो मालिक राजकुमार राय निवासी मुकुंदपुर जनता बिहार दिल्ली ने बताया की वह होम्योपैथिक दवाइयों का वितरक है और यह मार्केट में बकाया रुपया लेकर लौट रहा है। कागज न दिखा पाने पर नगदी को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के बक्सर में सीओ रामकृष्ण चतुर्वेदी व थानाध्यक्ष मुकेश बाबू ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना बिहार निवासी संजय गुप्ता चार पहिया वाहन से फतेहपुर जा रहे थे। चेकिंग के दौरान गाड़ी से 3,29,195 रुपये बरामद हुए। सीओ ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। सफीपुर कोतवाली के देवीपुरवा गांव  में राजनीतिक पार्टी से जुड़े ग्राम प्रधान के पुत्र विनोद निषादव संजय मतदाताओं को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी के प्रचार सामग्री के साथ कटोरी बांट रहे थे। चौकी प्रभारी सुबोध कुमार ने मौके से पहुंच 90 कटोरी जब्त की है। वहीं अजगैन थानाक्षेत्र के अंतर्गत भी चेकिंग अभियान चालाया गया। वाहनों से झंडे व हूटर उतरवाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें