फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं कंपाया, शीतलहर से घरों में दुबके रहे लोग

Sun, 08 Jan 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
कोहरे में रेंगते वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
जनवरी का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार रात तेज बर्फीली हवा चलने से बढ़ी ठंड ने लोगों को कंपा दिया। रविवार सुबह से ही धूप न निकलने से ठंड ने और विकराल रूप ले लिया। दोपहर को हुई बूंदाबांदी ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। ठंड के चलते शहर की मुख्य बाजारों की रौनक फीकी रही। रविवार को अक्सर खचाखच रहने वाली मार्केट में सन्नाटा पसरा रहा। शहर की सड़कों पर भी रोज की अपेक्षा काफी कम लोग नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पहाड़ी प्रदेशों में हुई बर्फबारी का असर अभी दो-तीन दिन और रहेगा।

लोग ठिठुर रहे, नहीं जल रहे अलाव
कड़ाके की ठंड से राहत देने के लिए नगर पालिका की ओर से जलाए जा रहे अलाव चुनिंदा स्थानों तक सीमित हैं। वहीं अधिकारी दावा कर रहे हैं कि शहर में तीन दर्जन से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। जबकि हकीकत बिल्कुल अलग है। शहर में जिला अस्पताल, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, मोती नगर चौराहा, आवास विकास बाइपास, कचहरी, पोस्टआफिस, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर ही अलाव जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गेहूं को फायदा, फूल वाली फसलों को नुकसान
उन्नाव। बारिश ने गेहूं किसानों के चेहरे खिला दिए हैं तो वहीं सरसों, सब्जी, दलहन व अन्य फूल वाली फसलों बोने वाले किसान मायूस हैं। रविवार दोपहर हुई बारिश से गेहूं किसान काफी खुश हैं। कृषि विशेषज्ञ आरबी वर्मा ने बताया कि अगर और बारिश होती है और धूप नहीं निकली तो फूलवाली फसलों में सरसों व अरहर की फसल को नुकसान हो सकता है। जबकि गेहूं की फसल के लिए यह बारिश अमृत साबित होगी। जिला कृषि अधिकारी यतींद्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तेज बारिश होती है तो खेतों में खड़ी दलहन, तिलहन और सब्जी की फसलों के फूल गिर जाएगा और उत्पादन प्रभावित होगा।

जिला अस्पताल में मरीजों की लगी भीड़
जिला अस्पताल में भर्ती कोल्ड डायरिया के दो मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूगंज निवासी शांति (80) को तेज बुखार होने पर शुक्रवार रात परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार देर रात वृद्धा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अजगैन थानाक्षेत्र के गांव दयालखेड़ा निवासी विशंभर (70) को कोल्ड डायरिया होने पर शनिवार देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


स्कूलों में दो दिन और बढ़ी छुट्टी
गलन भरी ठंड के बीच बारिश की बूंदाबांदी ने शाम ढलने तक लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। ठंड बढ़ने से डीएम ने रविवार की देर शाम कक्षा आठ तक के स्कूली बच्चों का अवकाश 9 से 10 जनवरी तक बढ़ा दिया गया। बताया कि परिषदीय स्कूल में बच्चों की छुट्टी है, लेकिन शिक्षक स्कूल पहुंचेंगे और तय समय तक स्कूल में रुकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें