फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में मिलेगी खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग रिपोर्ट, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। होली पर्व पर मिलावटी सामान की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कमर कस ली है। जल्द ही विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जो भी सैंपल लिए जाएंगे उनकी जांच रिपोर्ट दो दिन में आ जाएगी। जिसके आधार पर कारोबारियों पर कार्रवाई करने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन



20 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। त्योहार पर मिठाइयों खासकर गुझिया की काफी खपत होती है। लोग बाजार से खोया खरीदते हैं। मांग के सापेक्ष उत्पादन न होने से कारोबारी मिलावटी खोया तैयार करके बाजार में बेचते हैं। जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।


मिलावटी खोये के अलावा रंगीन कचरी पर भी अंकुश लगाने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने विशेष चेकिंग अभियान चलाने की तैयार की है। इस सप्ताह विशेष जांच अभियान चलाकर खोये समेत अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाएंगे। जिनकी जांच रिपोर्ट मात्र दो दिन में आ जाएगी। जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने बताया कि मिलावट करने वाले कारोबारियों पर कार्रवाई के लिए नई व्यवस्था तैयार की गई है। जिसके तहत दो दिन में जांच रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। इस आधार पर कार्रवाई करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-होली पर्व पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन चलाएगा विशेष जांच अभियान
-इस दौरान लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट दो दिन में मिलेगी, रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें