फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। शहर कोतवाली के मोहल्ला आवास-विकास में छोटे भाई के दसवां कार्यक्रम में शामिल होने आए बड़े भाई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। अचानक एक और हादसा होने से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव मानपुर निवासी रमाशंकर शुक्ल (70) की शनिवार सुबह आवास विकास निवासी छोटे भाई मृतक गिरजाशंकर के दसवां कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बाल बनवाने के लिए राजेपुर क्रासिंग पार कर रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही दसवां कार्यक्रम में शामिल होने आए लोग मौके पर पहुंचे। रमाशंकर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी सोमा शुक्ला के अलावा बच्चों में तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक का गम भूले नहीं, दूसरे ने दे दिए गहरे घाव
आवास विकास में हुए हादसे ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। दस दिन पहले घर में हुई गिरजाशंकर की मौत का गम परिजन भुला भी न पाए थे कि अचानक दसवां के दिन बड़े भाई की मौत होने से परिजनों को झकझोर कर रख दिया। जिन रिश्तेदारों को तेरहवीं कार्यक्रम में आना था उन्हें नहीं पता था कि दसवां कार्यक्रम के दिन एक और अंतिम यात्रा में उन्हें शामिल होना पड़ेगा।


-छोटे भाई की मौत के बाद होने वाले दसवां कार्यक्रम में शामिल होने आया था
-राजेपुर क्रासिंग के निकट बाल बनवाने के लिए जाते समय हुई घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें