फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाएं परखने आई केंद्रीय स्वास्थ्य टीम सदस्य को हुआ डायरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। पीआईपी (प्रोग्राम इंप्लीटेशन प्लानिंग) की हकीकत देखने जिले आई भारत सरकार की टीम की एक सदस्य की मंगलवार सुबह हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां फिजीशियन डा. आलोक पांडेय ने उसका उपचार किया। फिजीशियन के अनुसार डायरिया की वजह से टीम की सदस्य की हालत बिगड़ी थी।


सरकारी अस्पतालों को हर वर्ष मिलने वाले बजट का निरीक्षण भारत सरकार की एक टीम करती है। सोमवार को भारत सरकार की टीम ने नवाबगंज, बिछिया व जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। मंगलवार सुबह टीम को सिकंदरपुर सरोसी सीएचसी का निरीक्षण करना था। निरीक्षण से पहले टीम की सदस्य डा. गगनदीप, डा. वर्षा सीएमओ कार्यालय पहुंची। यहां डा. वर्षा की हालत बिगड़ गई। इस पर डीसीपीएम इंतिजार अहमद वर्षा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां संक्रामक रोग विभाग के वार्ड में डा. वर्षा को भर्ती कराया गया। फिजीशियन डा. आलोक पांडेय ने बताया कि उपचार के बाद हालत में सुधार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मंगलवार को डा. गगनदीप के नेतृत्व में सिकंदरपुर सरोसी सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। अस्पताल में ओपीडी, प्रसव कक्ष का हाल देखा। जननी सुरक्षा योजना के तहत किए जा रहे भुगतान की भी जानकारी ली।

-डायरिया से बिगड़ी महिला डाक्टर की हालत, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें