फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर ट्रेनों व गंगाघाट स्टेशन पर मुस्तैद रहेगी आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पंजाब के अमृतसर में हुए हादसे के बाद रेल अधिकारी अलर्ट हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर गंगाघाट स्टेशन से सड़क मार्ग तक रेलवे पुलिस बल ने सुरक्षा का पहरा सख्त किया है। आरपीएफ यात्रियों को अपनी निगरानी में ट्रैक पार कराएगी। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैक के दोनों छोर पर रस्सी बंधवाई जाएगी। साथ ही सुरक्षित सफर के लिए रेल अधिकारियों ने ट्रेनों की स्पीड घटाकर गंगाघाट स्टेशन पार कराने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन



23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर जिले के सभी गंगातटों पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगेगा। शुक्लागंज के गंगातट पर भी भारी भीड़ उमड़ेगी। सैकड़ों श्रद्धालु एक्सप्रेस व एलकेएम ट्रेनों से (बाया किनारा पुल) गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे। आरपीएफ ने भीड़ के चलते गंगाघाट स्टेशन के साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ा दी है। ट्रेनों में पुलिस स्कोर्ट व स्टेशन पर आधा सैकड़ा से अधिक आरपीएफ व जीआरपी के जवान मुस्तैद रहेंगे। आरपीएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार गंगा स्नान के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए गंगाघाट स्टेशन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

ट्रेनों के गुजरने के दौरान जवान भीड़ पर नजर रखेंगे। इसके अलावा हादसे की संभावना को खत्म करने के लिए लोगों को ट्रैक पार करने से रोका जाएगा। इसके अलावा दो दरोगा व दस जवानों की अतिरिक्त मांग मंडल कार्यालय में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-23 को श्रद्धालु लगाएंगे गंगा में डुबकी
-आरपीएफ इंस्पेक्टर ने मांगे अतिरिक्त जवान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें