फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल में 20 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
जिला स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियो के साथ डीसीए पदाधिकारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। डीसीए जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से करोवन मोड़ स्थित निखत क्रिकेट स्टेडियम में ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों की देखरेख में आयोजित ट्रायल में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के पंजीकृत 20 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। एसोसिएशन के महामंत्री पीके मिश्र ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन की ओर से राजेंद्र नाथ व राजेश चौधरी की देखरेख में सुबह सात बजे से ट्रायल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें शामिल सभी खिलाड़ियों को उनकी रुचि के अनुसार दो-दो इनिंग में बैटिंग व बॉलिंग करने का मौका दिया गया। फैजान ने नाबाद 51 रन बनाए। वहीं श्लोक ने 49 और अंकित व मानस ने 32-32 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं गेंदबाज अस्तित्व व हिमांशु ने 4-4 और शौर्य व आयुष ने 3-3 खिलाड़ियों को पवेलियन वापस भेजा। एसोसिएशन की ओर से अभिनव त्रिपाठी, राजू भाई, ब्रज किशोर वर्मा व अजय मिश्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें