फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉयलर का ढक्कन खुलने से पिता-पुत्र पर गिरा खौलता पानी, झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। पिपरमिंट की पेराई के दौरान बॉयलर का ढक्कन खुलने से पिता-पुत्र पर खौलता पानी गिर गया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के हयासपुर के मजरा पनैहिया निवासी दूलम (70) मंगलवार को बेटे राजकुमार (40) के साथ पिपरमिंट की पेराई के लिए गांव के ही रामबाबू के कारखाने गए थे। दोपहर लगभग 12 बजे बॉयलर की टंकी में पिपरमिंट भरकर उसका बोल्ट कसने लगे। इसी दौरान बॉयलर का ढक्कन खुल गया और खौलता पानी दूलम और राजकुमार पर गिर गया।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। आननफानन कारखाना मालिक ने उनके परिजनों को जानकारी देकर दोनों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर राजकुमार को हैलट कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें