फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वांटीन सेंटर से 166 लोगों को भेजा गया घर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। गैर प्रांतों से आकर क्वारंटीन किए गए 166 लोगों को समय सीमा समाप्त हो जाने पर चिकित्सीय परीक्षण के बाद घर रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच विकासखंड के विभिन्न गांवों में विभिन्न प्रदेशों से 630 लोग वापस आए थे। जिनमें से कुल 166 लोगों को क्षेत्र के 22 क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया था। इनकी 14 दिन की अवधि पूरी हो जाने के बाद चिकित्सकों की टीम द्वारा जांच की गई। इसके बाद उन्हें प्रमाणपत्र देने के बाद घर भेज दिया गया। एडीओ पंचायत धर्मदास ने बताया कि जिन लोगों को क्वारंटीन किया गया था। उनका समय समाप्त हो जाने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण कर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

उधर, हसनगंज में गैर जनपदों से गांव पहुंचे 9 लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। हसनगंज ब्लॉक क्षेत्र के सिघनामऊ गांव में पांच तथा आदमपुर भासी में चार लोगों की डॉ. राकेश गुप्ता, आशुतोष व राज देवरा ने थर्मल स्क्रीनिंग करके प्राथमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें