फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण कार्य में लापरवाही पर चार शिक्षकों की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शैक्षिक कार्य में लापरवाही, बिना सूचना अनुपस्थित रहने, विभागीय निर्देशों का पालन न करने और नोटिसों का संतोषजनक जवाब न देने पर बीएसएए ने चार शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन



नवाबगंज ब्लॉक के विरसिंही मलेथा प्राथमिक विद्यालय में तैनात शशिबाला सिंह, बांगरमऊ ब्लॉक के शादीपुर में तैनात सहायक अध्यापिका निगार फातिमा, बीघापुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगानगर में सहायक शिक्षिका के पद पर तैनात दीपिका तिवारी और बांगरमऊ के बेहरीपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक गोपाल बाबू को बिना सूचना विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने और अनुपस्थित होने के बाद भी विद्यालय स्टाफ पर दबाव बनाकर उपस्थिति दर्ज कराने के मामले में बीएसए बीके शर्मा ने चारों शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है। बीएसए ने बताया कि शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए स्कूलों का समय-समय पर क्रास चेकिंग कराई जाती है।

खंड शिक्षा अधिकारियों और उनके (बीएसए के) निरीक्षण में शैक्षिक कार्य में लापरवाही कई बार लापरवाही पाए जाने पर इन शिक्षकों को निलंबित करते हुए दूसरे विद्यालयों में संबद्ध किया गया था। इसके बाद जांच कराई गई तो इन शिक्षकों पर लगे आरोपों में उन्हे दोषी पाया गया। बीएसए ने बताया कि उनका पक्ष जानने के लिए नोटिस दिए गए तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। बीएसए ने बताया कि लगातार प्रयास के बाद भी सुधार न होने पर इन शिक्षकों को परिषदीय सेवा करने का इच्छुक न मानते हुए सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

बीएसए बीके शर्मा ने बताया कि अगर किसी को आपत्ति हो तो वह सचिव उत्तर प्रदेश बेशिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के समक्ष अपील कर सकते हैं।
-----

जांच रिपोर्ट न देने पर बीईओ का रोका वेतन
उन्नाव। समय पर जांच रिपोर्ट न देने वाले पांच खंड शिक्षा अधिकारियों का रिपोर्ट न देने तक वेतन रोकने का आदेश दिया है। नवाबगंज ब्लॉक के जैतीपुर प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका कुसुम कुमारी को निलंबित करके प्रकरण की जांच के लिए बिछिया, सिकंदरपुर कर्ण व गंजमुरादाबाद खंड शिक्षा अधिकारियों को नामित किया गया था लेकिन जांच आख्या समय से उपलब्ध नहीं कराई गई। बीएसए ने एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट तलब की है। साथ ही शिक्षिका कुसुम कुमारी को तीन दिन में आरोप पत्र का जवाब न देने पर सेवा समाप्ति करने की चेतावनी दी। ऐसे ही एक अन्य प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी संभाले फतेहपुर चौरासी, सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक के बीईओ को भी एक सप्ताह में जांच आख्या देने का निर्देश दिया है। बीएसए ने तब तक के लिए इन सभी बीईओ का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन



- कई चेतावनी पर भी सुधार न होने व नोटिस का जवाब न देने पर बीएसए ने की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें