उन्नाव। संडीला मार्ग पर सुलतानपुर पुलिया के निकट मवेशी से टकराकर बाइक पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक व वृद्धा घायल हो गई। घायलों को बांगरमऊ सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां वृद्धा ने दम तोड़ दिया। वृद्धा पड़ोसी युवक के साथ दवा लेकर बांगरमऊ से हरदोई लौट रही थीं।
हरदोई के मल्लावां के भवनखेड़ा गांव निवासी मुन्नी (65) पत्नी मुन्नालाल का एक पखवारा पूर्व हाथ टूट गया था। मंगलवार को वह पड़ोस में रहने वाले राजेश के बेटे अनुज व पति मुन्नालाल के साथ दवा लेने बांगरमऊ के शिवबख्शखेड़ा आई हुई थी।
मंगलवार शाम बांगरमऊ संडीला मार्ग पर मटकरी चौराहा व सुल्तानपुर पुलिया के समीप मवेशी से बाइक टकरा गई। बाइक सवार अनुज, मुन्नालाल व मुन्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायलों को पुलिस ने बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में मुन्नी ने दम तोड़ दिया।
-पड़ोसी युवक के साथ हरदोई लौट रही थीं
-जिला अस्पताल में हुई मौत