फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधारु पशुओं की नस्ल सुधार कर बढ़ सकती है पशुपालकों की आय

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। दुधारू पशुओं की नस्ल सुधार कर बेहतर दुग्ध उत्पादन किया जा सकता है। समय-समय पर चिकित्सकों द्वारा जानवरों का परीक्षण व समुचित इलाज भी पशुपालकों के लिए वरदान साबित हो सकता है। यह जानकारी बाबा सहस्रलिंगेश्वर एवं मोहब्बतशाह बाबा की मजार पर चल रहे तकिया मेले में जिला कृषि अधिकारी अतींद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन


जिला कृषि रक्षाधिकारी डा. सत्येंद्र सिंह ने कहा कि बेहतर कृषि उपज के लिए नियमित रखरखाव व जानकारी अत्यावश्यक है। किसानों को सही जानकारी न होने से फसल की पैदावार में गिरावट आ जाती है। किसानों को चाहिए कि वह अपने निकट के कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर सलाह ले।

पशुपालन विभाग से डा. अखिलेश ने पशुओं में होने वाली बीमारियों की जानकारी दी। किसानों को सीएसए के कृषि वैज्ञानिक डा. वाईके यादव व डा. महेक सिंह ने भी संबोधित किया। राजकीय कृषि बीज भंडार बीघापुर के अमित कटियार व पाटन के हरेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- तकिया मेले में किसानों और पशुपालकों को दी गई जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें