फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर खून के छीटे, मां ने लगाया बेटे की हत्या का आरोप, महिला को सीएम से न्याय की आस

Sat, 05 Jan 2019 09:37 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में किशोरी के अपहरण के मामले में थाने से लापता हुए युवक का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। एसपी ने फतेहपुर चौरासी थानाध्यक्ष को लाइनहाजिर कर दिया है। साथ ही मामले की गोपनीय जांच के आदेश भी दिए हैं। लापता युवक की मां ने पुलिस पर बेटे की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने कहा कि वह न्याय के लिए अब सीएम की चौखट तक जाएगी। 

विज्ञापन

थानाक्षेत्र के लालताखेड़ा गांव की एक किशोरी तीन दिसंबर को लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने कुशालखेड़ा निवासी नेवाजी पर बेटी को ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। नेवाजी की मां शिवदेवी का आरोप है कि 3 दिसंबर को उसका बेटा दिल्ली चला गया था। पुलिस ने उसे दिल्ली से बुलाकर हिरासत में ले लिया।

मां का कहना है कि पुलिस ने एक माह तक उसे हिरासत में रखा। बेटे को छुड़ाने के लिए वह हर रोज थाने जाती थी। जहां वह उसे खाना भी देती थी। हालांकि चार जनवरी को उसका बेटा थाने से लापता हो गया। देर शाम पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी व पुलिस महानिरीक्षक से की थी। मामला जानकारी में आते ही रातों-रात फतेहपुर चौरासी थानाध्यक्ष नारदमुनि को एसपी ने लाइनहाजिर कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अवैध हिरासत में रखने की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष को लाइनहाजिर किया गया है। मौरावां से अजयराज वर्मा को फतेहपुर चौरासी की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी हरीश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें