फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बीमा की रकम लैप्स कराने का धमकी देकर 1.30 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असोहा। पति की दुर्घटना मौत के बाद आई बीमा की रकम सरकार के खाते में वापस भेजने की धमकी देकर युवक ने महिला व उसके बेटे से 1,30 लाख रुपये ठग लिए। एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

थानाक्षेत्र के नेवादा गांव निवासी गुड्डी देवी ने एसपी को तहरीर दी है कि पति अशोक रावत की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। सड़क दुर्घटना बीमा के रूप में दो लाख रुपये असोहा स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में आया था। लगभग चार माह पहले बैंक से रुपये निकालने गई तो वहीं बैंक में पहले से मौजूद पड़ोसी गांव इस्लामनगर निवासी पंकज रावत मिला और खाते से निकाली गई बीमा की रकम के 70 हजार रुपये, बैंक में ही ले लिए। मांगने पर धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो बीमा की पूरी रकम दो लाख रुपये, लैप्स करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद बेटे से तीन किस्तों में 60 हजार रुपये और ले लिए। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने मांगी गई रकम न देने पर वह बीमा की रकम वापस सरकार के खाते में भिजवा देगा। एसपी के आदेश पर पंकज के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें