फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सरकारों ने ओबीसी वर्ग को दिया धोखा-राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग सशक्तीकरण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सभी सरकारों पर पिछड़ी जातियों (ओबीसी) के साथ धोखा देने का आरोप लगाया। उन्हाेंने कहाकि आबादी के अनुसार लोकसभा, विधानसभा में सीटों के आरक्षण को लेकर 27 अगस्त को मंडल मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। भागीदारी आंदोलन मंच के बैनर के तले पिछड़े वर्ग के साथ ही अनुसूचित व जनजातियों को एकजुट होकर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश सचिव के सिंगरोसी आवास पर शनिवार को हुई बैठक में उन्होंने सरकार से मांग की है कि पिछड़ी जातियों के लिए भी अनुसूचित जाति की तरह नि:शुल्क कोचिंग व शिक्षा की व्यवस्था की जाए। राजभर ने कहा कि भागीदारी मंच के साथ जुड़कर सभी पिछड़े वर्ग व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियों को एक साथ संगठित करके एक मंच पर लाकर संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्हाेंने कहाकि सरकार हमारी आबादी के अनुसार लोकसभा, विधानसभा के चुनाव में सीटों को आरक्षित करें। वहीं थाना, चौकी और जिला तहसील के मुख्य पदों पर पिछड़ी जाति के अधिकारियों की नियुक्ति की जाए। जिससे सबको बराबर न्याय मिल सके। बैठक में सुरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री का गदनखेड़ा बाईपास पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


-27 को भागीदारी आंदोलन मंच के बैनर तले मंडल मुख्यालयों पर प्रदर्शन
- लोकसभा, विधानसभा में जातियों की आबादी के अनुसार आरक्षण की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें