फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीले आंगन में दौड़ा करंट, मां की मौत बेटी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गीले आंगन में दौड़ा करंट, मां की मौत
विज्ञापन



उन्नाव । दीपावली के चलते घर के आंगन की धुलाई करते समय टेबल फैन गिर गया। आंगन गीला होने से सफाई कर रही महिला करंट की चपेट में आ गई। मां को छटपटाते देख बेटी बचाने दौड़ी तो वह भी चपेट में आ गई। परिवार के लोगों ने किसी तरह पंखे का प्लग निकाला। मां-बेटी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बेटी की हालत गंभीर है।


सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर निवासी कौशल्या (58) पत्नी लालाराम लोध मंगलवार सुबह आंगन की पानी से सफाई कर रही थीं। इस दौरान पास में ही रखा टेबल फैन गिर गया। टेबल फैन गिरते ही आंगन में करंट दौड़ गया। कौशल्या करंट की चपेट में आकर तड़पने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां को करंट से तड़पता देख बेटी रेखा (16) बचाने दौड़ी। वह भी करंट की चपेट में आ गई। जानकारी होने पर घर के अन्य सदस्यों ने विद्युत सप्लाई बंद की। कौशल्या व रेखा को परिजन कानपुर के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां कौशल्या की मौत हो गई। ररेखा का उपचार चल रहा है। त्योहार से पहले कौशल्या की मौत से घर में कोहराम मच गया।


- बेटी की हालत गंभीर, आंगन की सफाई कर रही थी महिला, टेबल फैन गिरने से हुआ हादसा, मां को बचाने में बेटी झुलसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें