फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधन सहकारी समितियों से यूरिया गायब, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया। ब्लॉक की साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खाद का अकाल पड़ा है। किसान खाद के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। उनका कहना है कि यूरिया के अभाव में गेहूं की फ सल प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन



क्षेत्र की ओरहर, मुर्तजानगर, रुपऊ, जमुका, बिछिया, जरगांव व कुईथर सहित 12 साधन सहकारी समितियों में पिछले एक महीने से यूरिया नहीं है। पूरे ब्लॉक की साधन सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध न होने से 57 ग्राम पंचायतों के किसानों के सामने संकट है। किसान सूरजपाल, राजकिशोर त्रिवेदी, रामकिशोर मिश्रा, सुखराज अली, विपिन शुक्ला, पप्पू यादव, संजय रावत व अशोक सिंह आदि ने बताया कि कर्ज लेकर गेहूं की फसल बोई है। यूरिया के अभाव में पैदावार कम होने की आशंका बढ़ गई है।

एडीओ सहकारिता मनोज कुमार ने बताया कि डिमांड की चेक भेज चुका हूं। रैक आने पर समितियों पर खाद भेज दी जाएगी। उधर, समितियों में सन्नाटा होने और इफ्को के दही चौकी सेंटर पर यूरिया होने से यहां पर किसानों की भारी भीड़ पहुंच रही है। किसान सेंटर खुलने से पहले ही पहुंचकर लाइन में लग जाते हैं। वितरण के समय पहले यूरिया लेने को लेकर किसानों में खूब धक्कामुक्की होती है। बुधवार को भी दहीचौकी सेंटर पर यह नजारा कई बार दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें