फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटर से निकाली गई महिला का सहारा बनी चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक मरीजों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर आए दिन चर्चा में रहती हैं। हालांकि मंगलवार को एक चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कक्ष से बाहर निकाली गई महिला मरीज की मदद कर दूसरे चिकित्सकों के लिए नजीर पेश की। महिला चिकित्सक ने मरीज का अल्ट्रासाउंड कराने के साथ ही अपने पास से उसे दवाएं भी उपलब्ध कराई।


सदर कोतवाली के मैनीखेड़ा निवासी उर्मिला को पेट में कई दिन से दर्द की शिकायत की थी। मंगलवार को वह जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंची। यहां एक चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह देकर उसे ओपीडी से बाहर कर दिया। उर्मिला जब अल्ट्रासाउंड की जांच कराने पहुंची तो दूसरे दिन आने की बात कह उसे टरका दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उर्मिला अल्ट्रासाउंड कक्ष से लौटकर दोबारा उस चिकित्सक के पास पहुंची जिसने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी। चिकित्सक ने भी उसकी नहीं सुनी। उर्मिला ओपीडी में इधर उधर भटकने लगी। वह महिला अस्पताल के फिल्टर क्लीनिक पहुंच गई और रोने लगी। फिल्टर क्लीनिक में मौजूद महिला चिकित्सक डा. शिखा ने जब मामले की जानकारी की तो वह हैरान हो उठी। ओपीडी छोड़ वह उर्मिला को साथ लेकर अल्ट्रासाउंड कक्ष पहुंची। यहां उन्होंने उसकी जांच कराई। जांच में बच्चेदानी में गांठ मिलने पर उन्होंने उसे अपने पास से दवाएं भी उपलब्ध कराई।

- महिला की अल्ट्रासाउंड जांच कराई, समस्या सुन अपने पास से उपलब्ध कराई दवाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें