फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से टकराई बाइक, किशोर की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर पुलिया के निकट तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लाए। यहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के गांव माढ़ापुर निवासी बेटाराम (40) पुत्र विजय कुमार पड़ोसी किशोर शोभित (13) पुत्र रामप्रताप शर्मा के साथ सावन के आखिरी सोमवार को बाइक से हरदोई जिले के मल्लावां स्थित सुनासीरनाथ महादेव मंदिर में लगने वाला मेला देखने गए थे। रात करीब ग्यारह बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। सुल्तानपुर पुलिया मोड़ पर अचानक मवेशी आने से बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में शोभित की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बाइक चलाने वाली बेटाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। गश्त पर निकले चौकी इंचार्ज आरके शुक्ला ने दोनों को सड़क किनारे पड़ा देखा। जीप से दोनों को सीएचसी लाए। यहां डाक्टर ने शोभित को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटाराम की हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मृतक शोभित तीन भाई-बहनों में छोटा था। मृतक के पिता रामप्रताप की माने तो कि शोभित बेटाराम के साथ ही रहता था। उन्हीं के क्लीनिक में काम करता था। मृतक शोभित गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा चार का छात्र था। कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि हादसे में किशोर की मौत हुई है। घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।



-उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सुल्तानपुर पुलिया के निकट हुआ हादसा
-युवक की हालत गंभीर, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें