फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे दस घंटे जाम, मुसाफिर हलाकान

Tue, 17 Feb 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। निर्माणाधीन आरओबी के पास सर्विस लेन की मरम्मत न होने से सोमवार रात अलग-अलग स्थानों पर एक  के बाद एक चार ट्रक फंस गए। किसी का गुल्ला टूटा तो किसी का टायर फट गया।
विज्ञापन


मौरंग लदे ट्रक हटाने में पुलिस के पसीने छूट गए। सहालग और कांवरियों की वापसी के चलते ट्रैफिक का दबाव इतना ज्यादा रहा कि यातायात बुरी तरह उलझ गया। हालत यह रही कि रात दस बजे से सुबह आठ बजे तक हाइवे पर यातायात रेंगता रहा।

सोमवार रात हाइवे पर लगा जाम लोगों के लिए मुसीबत बन गया। जाम में कई बारातें फंसी तो कांवरियों और अन्य वाहन चालकों में विवाद और तीखी नोकझोंक होती रहीं।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब दस बजे लखनऊ की ओर जा रहा मौरंग लदा ट्रक हाइवे स्थित रेलवे क्रासिंग के पास खस्ताहाल सर्विस लेन में धंस गया। इससे कानपुर से लखनऊ की ओर जा रहे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। यातायात पुलिस काफी मशक्कत के बाद खराब ट्रक को हटवा पाई।

रात करीब दो बजे आवास विकास बाईपास तिराहा पर एक ट्रक का गुल्ला टूट गया। पुलिस ने जैसे-तैसे वाहनों का संचालन शुरू कराया। सुबह चार बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास एक और ट्रक खराब हो गया। इससे जाम ने विकराल रूप ले लिया। सुबह करीब आठ बजे खराब ट्रक को किनारे कराया गया इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारु हो पाया।

सर्विस रोड की मरम्मत न होना मुसीबत
उन्नाव। यातायात प्रभारी कैलाश यादव ने बताया हाईवे पर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के पास सर्विस रोड की मरम्मत न होने से ट्रैफिक व्यवस्था कायम रखना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि एनएचएआई से सर्विस रोड की मरम्मत के लिए कहा गया है लेकिन अभी तक न मरम्मत की गई और ना ही गड्ढे भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें