फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज्वला के लाभार्थियों को मुफ्त मिलेंगे तीन सिलिंडर, आज से सुविधा शुरू

Wed, 01 Apr 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन उज्ज्वला योजना के 2,27,191 लाभार्थियों को तीन महीने में तीन सिलिंडर मुफ्त देगा
विज्ञापन
गैस सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन उज्ज्वला योजना के 227191 लाभार्थियों को तीन महीने में तीन सिलिंडर मुफ्त देगा। आज से बुकिंग के बाद यह सुविधा मिलने लगी है। इसके लिए आईओसी ने गैस एजेंसियों को निर्देशित कर दिया है। लॉकडाउन के चलते आईओसी ने यह सुविधा दी है।
विज्ञापन


जिले में 107 गैस एजेंसी के 8.44 लाख कनेक्शन हैं। इनमें से 227191 कनेक्शन उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के हैं। लॉकडाउन के चलते केंद्र सरकार के आदेश पर आईओसी ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून में एक-एक सिलिंडर निशुल्क देने की सुविधा की है।

अभी 14.2 किलो गैस सिलिंडर की कीमत 816.50 रुपये है, जिसमें से 243.86 रुपये बतौर सब्सिडी के खाते में आते हैं। लाभार्थी गैस सिलिंडर की बुकिंग कराने के लिए व्हाटसएप नंबर 7588888824 का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा फोन पर बुकिंग की जा सकती है, पंजीकृत नंबर से मिस्ड कॉल से भी सिलिंडर बुक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईओसी के निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि बुकिंग के बाद हॉकर इनसे धनराशि नहीं लेगा। बुकिंग रसीद पर शून्य धनराशि प्रदर्शित होगी। अगर कोई रुपये लेता है तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। कार्रवाई की जाएगी।

आगरा एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कंपनी के निर्देशानुसार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क सिलिंडर पहुंचाया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें