फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली में ब्लास्ट करने वाले दो आतंकी दबोचे!

विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी की 27 अक्टूबर की पटना रैली में हुए बम विस्फोट के सिलसिले में मंगलवार को एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो संदिग्धों को सोमवार को पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन


मंगलवार को चारों आरोपियों  को ट्रांजिट रिमांड के लिए एडीशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड मिलने के बाद एनआईए टीम संदिग्धों को लेकर पटना चली गई। सूत्रों के मुताबिक चारों संदिग्धों की निशानदेही पर एक बोरी विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया है।

बताते हैं एनआईए को पटना विस्फोट में मिर्जापुर के एक और व्यक्ति की तलाश है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की पटना में हुंकार रैली के पूर्व सीरियल बम धमाके हुए थे।
विज्ञापन

एनआईए की टीम ने दबोचा

मामले की तफ्तीश कर रही खुफिया एजेंसियों के द्वारा पुष्ट किया गया कि विस्फोट के तार पूर्वी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से जुड़े हैं और विस्फोटक भी वहीं तैयार किया गया था। इसी क्रम में शनिवार को एनआईए के अधिकारी मिर्जापुर पहुंचे।

जहां उन्होंने सोमवार को कटरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छोटा मिर्जापुर निवासी फखरुद्दीन (28) पुत्र गुलाम मुर्तजा और अमानगंज (बल्ली का अड्डा) निवासी अहमद हुसैन (24) पुत्र अब्दुल सईद कुरैशी को पकड़ा।

दोनों से हुई पूछताछ के आधार पर देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा निवासी मोहम्मद राजू (24) पुत्र मोहम्मद वली की गिरफ्तारी हुई।
विज्ञापन

आरोप‌ियों को कोर्ट में पेश क‌िया

तीनों से एक बार फिर हुई नए सिरे से पूछताछ के आधार पर विस्फोटक सामग्री आपूर्तिकर्ता के रूप में इलाहाबाद जनपद के मांडा थाना अंतर्गत बंगलिया पहाड़ी राजापुर निवासी अनिल कुमार पांडेय (32) पुत्र राजाराम पांडेय को गिरफ्तार किया गया।

मंगलवार दोपहर बाद चारों आरोपियों का मेडिकल मुआयना करा कर उन्हें एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन राकेश सिंह की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से रिमांड पर लेने के बाद शाम पांच बजे के लगभग सभी आरोपियों को लेकर एनआईए टीम पटना के लिए रवाना हो गई।

उधर सूत्रों के मुताबिक पटना विस्फोट के सिलसिले में ही मिर्जापुर के रहने वाले एक और संदिग्ध की तलाश एनआईए को है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें