फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक शिक्षक ने गिरवा दिए दो सरकारी स्कूल

Sat, 15 Jun 2013 01:15 AM IST
गाजीपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सुहवल थाना क्षेत्र के भिक्खीचौरा और सुजानपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक शिक्षक ने जेसीबी से दो प्राथमिक विद्यालयों को ढहवा दिया।
विज्ञापन


सुहवल पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी दिन भर मामले को छुपाते रहे। देर शाम जिला प्रशासन हरकत में आया और डीएम ने मामले की जांच एसडीएम जमानिया को सौंपी।

समझा जाता है कि जूनियर हाईस्कूल के निर्माण के लिए जगह न होने के कारण शिक्षक ने प्राइमरी स्कूलों के कुछ हिस्से को गिरवाया, जिससे विद्यालय बनवाया जा सके।
विज्ञापन


दोनों भवनों के निर्माण को लेकर उक्त शिक्षक और क्षेत्र के एक ठेकेदार के बीच विवाद भी चल रहा है।
 
रेवतीपुर ब्लाक के सुजानपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय है। पिछले वर्ष इस गांव में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जूनियर हाईस्कूल बनाने के निर्देश दिए थे।

इसके लिए धन भी जारी हुआ था लेकिन गांव में जगह नहीं होने के कारण जूनियर हाईस्कूल का निर्माण नहीं हो सका। शुक्रवार दोपहर जूनियर हाईस्कूल के निर्माण के लिए उक्त शिक्षक ने प्राथमिक विद्यालय का एक कमरा जेसीबी लगाकर गिरवा दिया।

इसकी शिकायत गांव वालों ने विभाग के अधिकारियों से की लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। थोड़ी देर बाद शिक्षक ने भिक्खीचौरा गांव के प्राथमिक विद्यालय के भवन का कुछ हिस्सा भी जेसीबी लगवाकर ढहवा दिया।

विभागीय अधिकारी इस पूरे मामले में दिन भर लीपापोती करने में लगे रहे। रेवतीपुर के खंड शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद श्रीवास्तव से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन


इस संबंध में डिप्टी बीएसए कृष्णानंद उपाध्याय ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें