फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में सोई महिला से दो सिपाही करने लगे शर्मनाक काम

Thu, 29 Aug 2013 07:58 AM IST
मैनपुरी/समान कटरा/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में मंगलवार रात दो सिपाहियों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव में एक महिला मंगलवार रात अपने घर के आंगन में सो रही थी। रात 11 बजे दो सिपाही उसके घर में घुस आए और सो रही महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर परिवार के लोग जाग गए और मौके पर आ गए।
विज्ञापन


परिवारीजनों को आते देख दोनों सिपाही घर से निकल कर भागे। परिवारीजनों ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने दोनों को पीछा कर दबोच लिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई की। परिवारीजनों ने इसकी सूचना थाना कुर्रा में दी।

सूचना मिलने पर रात में ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों सिपाहियों को थानाध्यक्ष को सौंप दिया। महिला के पति ने सिपाही सुरेंद्र सिंह और शिवलोचन शुक्ला के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। शिवलोचन निलंबित है जबकि सुरेंद्र सिंह थाना कुरावली में तैनात है।

उद्यमी को धमकाने पर जा चुके है जेल
शिवलोचन और सुरेंद्र सिंह थाना कुर्रा में पूर्व में तैनात रहे हैं। दोनों सिपाहियों ने थाना दन्नाहार के भगवती राइस मिल में घुसकर मालिक मोहन लाल उर्फ बॉबी गोयल को धमकाते हुए एसी, टीवी और एक लाख रुपये की मांग की थी। न देने पर सुरेंद्र ने सरकारी राइफल तान दी थी। तब भी पुलिस ने दोनों को जेल भेजा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें