फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Lock downः दिल्ली से रिक्शा लेकर ही घर को निकल पड़े दो लोग, सातवें दिन पहुंचे बलिया

Fri, 03 Apr 2020 06:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया पहुंचे दिल्ली से रिक्शा चलाकर बिहार के समस्तीपुर जाने वाले लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
दिल्ली में रिक्शा चलाकर जीवन यापन करने वाले बिहार के समस्तीपुर के हसनपुर निवासी मुनेश्वर और प्रमोद रिक्शा चलाते हुए सातवें दिन यूपी के बलिया पहुंचे। जिले के बैरिया त्रिमुहानी स्थित पुलिस सहायता केंद्र पर स्थानीय युवकों ने उन्हें जलपान कराया गया। जलपान के बाद रिक्शा चलाते हुए वे बिहार के समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


दोनों रिक्शा चालकों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण दिल्ली में उनकी आमदनी ठप हो गई। पैसे खाने में खत्म हो गए और अंतत: अपना रिक्शा लेकर दिल्ली से समस्तीपुर के लिए निकल पड़े। वे पिछले बृहस्पतिवार को दिल्ली से चले थे। शनिवार तक नौ दिनों में अपने गांव पहुंच जाएंगे।

दोनों रिक्शा चालकों ने बताया कि कानपुर में किसी संस्था के लोगों ने उन्हें भोजन कराया था, उसके बाद रास्ते में कहीं कोई सहायता नहीं मिली। प्रति दिन 150 किमी के लगभग रिक्शा चलाते है, अब मंजिल नजदीक है। शनिवार की देर शाम तक हर हाल में हम लोग अपने घर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें